जीवाजी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 16 नवंबर को, तैयारियां शुरू
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में 16 नवंबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न समितियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने समितियों के अध्यक्षों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक, अन्य स्वर्ण पदकों के वितरण, मेरिट, उपाधि वितरण, ध्वनि सयोजन, स्वागत समिति, आमंत्रण पत्र कार्ड, दीक्षांत समारोह की पोशाक, खानपान, सुरक्षा और पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। कुलगुरु ने संबंधित समितियों को सौंपे गए दायित्वों के अनुरूप तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि समारोह के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। बैठक में कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा, प्रो. डीएन गोस्वामी, प्रो. विवेक बापट, प्रो. एसएन महापात्रा, प्रो. राजेंद्र खटीक, प्रो. एमके गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आशा कुमारी, प्रो. एसके सिंह, प्रो. समीर भाग्यवंत, सहायक कुलसचिव कुलदीप चौहान और अमित सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।