जब कुएं से महिला के चीखने की आवाजें आने लगीं
दमोह । हृदय विदारक घटना मप्र के दमोह जिले के जमुनिया गांव की है। गांव में प्रभातफेरी निकाल रहे ग्रामीणों का काफिला जब कुएं के करीब से गुजर रहा था तो इस कुएं से कुछ ग्रामीणों ने महिला की आवाजें सुनीं। महिला सहायता के लिए चीख रही थी। दरअसल इस कुएं में एक महिला व उसके तीन बच्चे गिर गए थे। पारिवारिक विवाद ने ऐसा रूप लिया कि महिला ने अपनी दो बेटियों व एक बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। गहरे कुएं में चारों जीवन मृत्यु से संघर्ष करते रहे। किंतु चार साल की बेटी अन्नू और तीन साल का बेटा व मां मंजू (28) की डूब जाने से मौत हो गई जबकि पांच साल की बेटी आरुषि बच गई। यह घटना मंगलवार की बताई गई है। दरअसल गांव के ग्रामीण ने तत्परता दिखाई दी नहीं तो पांच साल की बेटी की भी मौत हो गई होती।