ग्वालियर विज्ञान महोत्सव 2026: 23 एवं 24 अक्टूबर को एबीवी IIITM ग्वालियर मै विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा और नवाचार का उत्साह
एबीवी IIITM ग्वालियर मै विज्ञान भारती, मध्यभारत प्रांत, ग्वालियर द्वारा आयोजित **ग्वालियर विज्ञान महोत्सव 2026* के अंतर्गत 23 एवं 24 अक्टूबर को विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय आयोजन में ग्वालियर के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ-साथ विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के करीब 2000 विद्यार्थी सहभागिता करेंगे।
महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, रचनात्मकता, नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करना है। यह आयोजन विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि विकसित करने और अपनी कल्पनाशीलता को सार्थक प्रयोगों एवं नवाचारी विचारों में बदलने के लिए प्रेरित करेगा।
**23 अक्टूबर को विद्यालयीन विद्यार्थियों की सहभागिता**
महोत्सव के प्रथम दिवस, 23 अक्टूबर 2026 को ग्वालियर के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के करीब 1200 विद्यार्थियों को विभिन्न निर्धारित गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है। इस पहल के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि, प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति, प्रयोगधर्मिता एवं समस्या-समाधान की क्षमता को प्रोत्साहित किया जाएगा।
**24 अक्टूबर को महाविद्यालयीन एवं विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों की सहभागिता**
द्वितीय दिवस, 24 अक्टूबर 2026 को विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के करीब 800 विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी–भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (ABV-IIITM), ग्वालियर के कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा।
विज्ञान भारती का विश्वास है कि ग्वालियर विज्ञान महोत्सव विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना विकसित करने, उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से समाज की समस्याओं के समाधान की दिशा में सोचने का अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञान भारती, मध्यभारत प्रांत ने विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा शैक्षणिक संस्थानों से इस महोत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। *यह जानकारी संस्थान की मीडिया प्रभारी दीपा सिंह सिसोदिया के द्वारा दी गयी।*