ग्वालियर में ब्राह्मण समाज 22 को कैप्टन मच्छार को प्रणाम करेगा,सकल ब्राह्मण महासमिति की बैठक संपन्न

 ग्वालियर । सकल ब्राह्मण महासमिति की सनातन धर्म मंदिर पर तैयारियां को अंतिम रूप देने बैठक  प्रकाश नारायण शर्मा  के निर्देश पर संपन्न हुई। बैठक का संचालन देवेन्द्र कुमार पाठक ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हवाई जहाज में 180 लोगों की जान बचाने वाले कप्तान स्मिथ मच्छार जिन्होंने पूरे विश्व के अंदर मानवता की मिसाल कायम की ऐसे महान कैप्टन जो ब्राह्मण है। ग्वालियर का ब्राह्मण समाज प्रणाम करेगा ये कार्यक्रम 22 अक्टूबर को सायं काल ठीक 5:00 बजे शेल्टर होटल के सामने आईकॉन बिल्डिंग में मध्य प्रदेश सनाढ्य सभा के निर्विरोध अध्यक्ष डॉ केशव पांडे  के मुख्य आतिथ्य में तथा मुख्य वक्ता श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर सार्वजनिक लोक न्यास के मुख्य न्यासी महेश मुदगल  होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रकाश नारायण शर्मा  किशन मुदगल ,गिरिराज गुरुजी, तीरथ मिश्रा,रामनारायण मिश्रा, कांता शर्मा,अनिता रिछारिया, सुधा दीक्षित, संगीता शर्मा,डॉ ओ एन कौल,  राजेश नायक,  राम पाठक, भूवनेश्वर सोनू बाजपेई, रामबाबू कटारे, शशिकांत दीक्षित  देवेन्द्र मरैरया, श्रीराम शर्मा , जगदीश प्रसाद शर्मा,महेश मिश्रा,देवेंद्र दुबे, महंत सतीश शर्मा केदारपुर, विजय कब्जू,राकेश नायक,पवन मिश्रा, रवि आनंद गौड,अवनीश शर्मा सहित सभी अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि आसन्न पर विराजमान होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज जी करेंगे। कार्यक्रम का स्वागताध्यक्ष एच. बी. शर्मा  एवं ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री  को स्वागत मंत्री बनाया गया है। इस अवसर पर श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर सार्वजनिक लोक न्यास में निर्वाचित मुख्य न्यासी महेश मुदगल सहित मध्य प्रदेश स्टेट बार एसोसिएशन के चारों सदस्य विजयश्री प्राप्त जितेंद्र शर्मा एडवोकेट, गौरव मिश्रा एडवोकेट, दिनेश कुमार शुक्ला एडवोकेट,कु. प्रतिका पाठक एडवोकेट सदस्यों का एवं ईमानदारी का प्रतीक टीटीई नीरज त्रिपाठी का स्वागत किया जाएगा। बैठक में सुधा दीक्षित,निशा शुक्ला , संगीता शर्मा , कांता शर्मा , अंजू दीक्षित , तरूण लता पाठक , माया , श्याम बाबू शर्मा,डॉ मुन्नालाल शर्मा , देवेन्द्र कुमार पाठक , रमाकांत पुजारी , ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री,शीतल प्रसाद ,तीरथ मिश्रा, राकेश शुक्ला, योगेंद्र दीक्षित आदि उपस्थित थे । बैठक का संचालन ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री , देवेन्द्र कुमार पाठक ने किया । प्रेषक डॉ मुन्नालाल शर्मा, महामंत्री

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->