जीवन में समर्पण, अनुशासन, सेवा भावना एवं मेहनत से सक्सेस प्राप्त की जा सकती हैः डीन प्रोफेसर डाॅ. मिनी अनिल
- नर्सिंग पेशे में सेवा भावना के साथ मानवीय संवेदनशीलता, अनुशासन बहुत जरूरीः डाॅ. पूनम ठाकुर
- नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने किया नर्सिंग कालेज और आईटीएम हाॅस्पिटल का भ्रमण
- आईटीएम यूनिवर्सिटी में स्कूल आफ नर्सिंग साइंसेस द्वारा दो दिवसीय ओरियंटेशन प्रोग्राम आयोजित
ग्वालियर। आईटीएम यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ नर्सिंग साइंसेज द्वारा बी.एससी. नर्सिंग, जीएनएम नर्सिंग, एम.एससी. नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग में नवप्रवेशित छात्रा-छात्राओं के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम-2026 आयोजित किया गाया। इस प्रोग्राम में अतिथि के रूप में डाॅ. फारुख खान, डाॅ. पूनम ठाकुर शामिल हुईं। इस अवसर पर स्कूल आफ नर्सिंग साइंस की डीन प्रोफेसर डाॅ. मिनी अनिल, कार्यक्रम समन्वयक आभा भट्ट, डाॅ. अंबाली पंचोली, डाॅ. निर्देश सिकरवार, सत्येंद्र राय, आईडियापैड के निदेशक अशीष चंदेल, टेप सेल के डायरेक्टर अर्पित चैहान, रीना गर्ग, सृष्टि भदौरिया सहित विभिन्न विभागों के डीन, एचओडी, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, और बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ स्कूल आॅफ नर्सिंग साइंसेस द्वारा आयोजित ओरियंटेशन प्रोग्राम-2026 का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान स्कूल आॅफ नर्सिंग साइंस की डीन प्रोफेसर डाॅ. मिनी अनिल द्वारा अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों और नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का गरिमापूर्ण स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि इस ओरियंटेशन प्रोग्राम का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को नर्सिंग शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, क्लीनिक पोस्टिंग, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट और सहित संस्थान में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान करना और उन्हें नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में समर्पण, अनुशासन, सेवा भावना एवं मेहनत से सक्सेस प्राप्त की जा सकती है। ओरियंटेशन प्रोग्राम में अतिथि डाॅ. फारुख खान और डाॅ. पूनम ठाकुर ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया तथा नर्सिंग परिवार का हिस्सा बनने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने नर्सिंग पेशे में सेवा भावना, मानवीय संवेदनशीलता अनुशासन और निरंतर सीखने के महत्व पर जोर दिया। ओरियंटेशन प्रोग्राम-2026 में डॉ. अंबाली पंचोली ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पाठ्यक्रम, सिलेबस, कक्षाओं के संचालन, उपस्थिति संबंधी नियमों तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में बताया और विद्यार्थियों को नियमित रूप से अपनी शैक्षणिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इसी क्रम में डाॅ. निर्देश सिकरवार ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को एसएनए (स्टूडेंट नर्सेस एसोसिएशन) के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एसएनए के अंतर्गत संचालित विभिन्न क्लबों एवं गतिविधियों, जैसे कार्यशालाओं, सम्मेलनों, सेमिनारों, सामुदायिक विस्तार गतिविधियों तथा अन्य सह-शैक्षणिक कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को क्लीनिकल पोस्टिंग, अस्पताल में व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा नर्सिंग कौशल के विकास के बारे में भी विस्तार से बताया।इसके बाद सत्येंद्र राय ने परीक्षा प्रणाली के संबंध में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया, मूल्यांकन प्रणाली तथा परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी, जिससे विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें। वहीं आईडियापैड से आशीष चंदेल ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को स्टार्टअप एवं उद्यमिता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को नए विचारों को विकसित करने, नवाचार अपनाने तथा भविष्य में उद्यमिता के अवसरों को पहचानने के लिए प्रेरित किया।
इसी तरह टेप सेल से अर्पित सिंह चैहान ने प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट संबंधी जानकारी साझा की। उन्होंने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को उपलब्ध प्रशिक्षण अवसरों, कॅरियर विकास तथा भविष्य में रोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया। दो दिवसीय ओरियंटेशन प्रोग्राम-2026 के दौरान रीना गर्ग ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को नर्सिंग कॉलेज, आईटीएम हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ग्वालियर का भ्रमण कराया। इस भ्रमण के माध्यम से छात्र-छात्राओं को संस्थान की शैक्षणिक सुविधाओं, अस्पताल की व्यवस्थाओं तथा क्लीनिकल प्रशिक्षण के वातावरण को समझने का अवसर मिला। अंत में सृष्टि भदौरिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अतिथियों, डीन महोदया, संकाय सदस्यों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।