क्रॉस कंट्री में अनुराग भदौरिया और निधि तोमर ने मारी बाजी

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय की शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला की ओर से शनिवार को अंतरमहाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में एसएलपी कॉलेज, मुरार के अनुराग भदौरिया ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में निधि तोमर विजेता रहीं। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के 11 और महिला वर्ग के चार महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं कार्यपरिषद सदस्य प्रदीप शर्मा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर श्याम जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में अनुराग भदौरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आकाश दूसरे और रंजीत तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में निधि तोमर ने बाजी मारी। पायल ने दूसरा और अंजली ने तीसरा स्थान हासिल किया। आयोजन में विभिन्न महाविद्यालयों के क्रीड़ा अधिकारी और शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला के अतिथि शिक्षकों ने सहयोग दिया। प्रतियोगिता के समापन पर अध्ययनशाला के निदेशक डॉ. विजय मोधे और सहायक निदेशक डॉ. ज्योति गुर्जर ने अतिथियों, खिलाड़ियों एवं आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->