पीसीसी चीफ पटवारी का ग्वालियर आगमन पर किया स्वागत

ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का शनिवार को ग्वालियर आगमन पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने हार फूल माला से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया तथा संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। तदपश्चात पटवारी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का ग्वालियर आगमन कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। कांग्रेस पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन को मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और आम जनता की आवाज बनने के लिए सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में ग्वालियर में कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->