नेवल कैडेट्स ने दिया नारी सशक्तिकरण, देशभक्ति एवं साक्षरता का संदेश


शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, ग्वालियर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक दिवसीय पोस्ट कार्ड निर्माण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा, ग्वालियर-चंबल संभाग के आदेशानुसार, 3 एमपी नेवल यूनिट एनसीसी के कमान अधिकारी कमांडर एट आर्म्स, दीपक सिंह भदौरिया के निर्देशन एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सरिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संपन्न इस प्रतियोगिता का संयोजन एनसीसी नेवल अधिकारी डॉ अनिल कुमार शुक्ला एवं डॉ वीरेंद्र सिंह धाकड़ द्वारा किया गया

*​इन प्रमुख विषयों पर कैडेट्स ने दिखाई रचनात्मकता*

प्रतियोगिता में कैडेट्स ने अपनी कला और विचारों के माध्यम से समाजोपयोगी एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत विषयों पर सुंदर पोस्ट कार्ड बनाए:​

विकसित सेना और शौर्य
​युवा शक्ति: मेरे सपनों का भारत
​साक्षरता
​महिला सशक्तिकरण

मीडिया प्रभारी डॉ. सुयश कुमार एवं डॉ राजनारायण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए सभी पोस्ट कार्ड्स को सुरक्षित अतिरिक्त संचालक कार्यालय भेज दिया गया है, जहां ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी महाविद्यालयों से एकत्रित किए गए कार्ड्स को आयुक्त, उच्च शिक्षा, भोपाल प्रेषित किया जाएगा. राज्य स्तर पर चयनित विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा

​इस अवसर पर नेवल कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभागिता की और अपनी कलाकृतियों के माध्यम से जन-जन तक देशभक्ति, साक्षरता और नारी सशक्तिकरण का संदेश पहुंचाया. कार्यक्रम के आयोजन व समन्वय में सीनियर कैडेट कैप्टन निखिल सिंह और पीओ कैडेट संदीप का विशेष सहयोग रहा

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->