देर रात तक खुले रहेंगे कचरा ट्रांसफर स्टेशन, फेरे लगाएंगे टिपर वाहन: अपर आयुक्त राव

ग्वालियर।  दीपावली पर प्रत्येक घर एवं दुकानों में होने वाली सफाई के दौरान निकलने वाले कचरे को ध्यान में रखते हुए अब कचरा ट्रांसफर स्टेशन देर रात तक काम करेंगे। शहर स्वच्छ रखे और कचरा नहीं दिखे इसके लिए कचरा ट्रांसफर स्टेशन देर रात तक काम करेंगे। साथ ही शहर से कचरा एकत्रित करने वाले टिपर वाहन भी रात के समय दो से तीन चक्कर लगाएंगे। यह निर्देश अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने दीपावली पर स्वच्छता की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बैठक में अधिकारियों को दिए। 
अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने स्वच्छता व्यवस्था की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी टिपर वाहन कम कचरा लेकर कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर नहीं जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देष दिए हैं कि शनिवार को कलेक्शन करने वाले वाहनों का कचरे से भरकर उसका वजन कराया जाए। इसके बाद उसी वजन के हिसाब से कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर पहुंचने वाले टिपर वाहनों का वजन चेक किया जाए। अगर कोई टिपर वाहन कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर कम कचरा लेकर पहुंचता है तो ड्राइवर, हेल्पर, एचओ आदि पर सख्त कार्रवाई की जाए।  अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने डिपो प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि रात के समय कचरा कलेक्शन को ध्यान में रखते हुए गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके साथ ही अतिरिक्त ड्राइवरों की व्यवस्था की जाए, जिससे शहर में कचरे के ठीये नहीं लगे। इसके साथ ही सभी कचरा कलेक्शन वाहनों को ग्रीन नेट से ढक कर ले जाया जाए।  बैठक में नोडल अधिकारी शैलेंद्र सक्सेना, हैल्थ ऑफिसर, डिपो प्रभारी, एएचओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->