मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए, विमानतल पर हुआ स्वागत
ग्वालियर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अल्प प्रवास (ट्रांजिट विजिट) पर ग्वालियर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे राजकीय विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुँचे। इसके बाद हैलीकॉप्टर द्वारा मुरैना के लिये प्रस्थान किया। मुरैना में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव सायंकाल लगभग 6 बजे वापस ग्वालियर विमानतल पधारे। मुरैना से उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी ग्वालियर आए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर विमानतल से थोड़ी देर बाद वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के ग्वालियर आगमन पर सांसद भारत सिंह कुशवाह व अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने आत्मीय स्वागत किया। इसी तरह वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगणों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विदाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ भोपाल से मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव डॉ. सुदाम खाड़े व ओएसडी लोकेश चौहान भी आए थे। विमानतल पर जीडीए अध्यक्ष मधुसूदन सिंह भदौरिया, मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष कौशल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण प्रेम सिंह राजपूत तथा कमल माखीजानी, भूपेन्द्र जैन, दीपक शर्मा, विनय जैन, अनिल सांखला, आर पी माहेश्वरी, बिरजू शिवहरे, शिवराज यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मुख्यमंत्री के स्वागत व विदाई के लिये पहुँचे थे। इस अवसर पर प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक असित यादव, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।