हिंदू महासभा भवन में नौ देवियों का पूजन आज

 ग्वालियर  । अखिल भारत हिंदू महासभा ग्वालियर को जनप्रतिनिधियों पर विश्वास नहीं रहा। सांसद, केंद्रीय मंत्री, केबिनेट मंत्री,विधायकों द्वारा ग्वालियर का विकास एवं अपराध को रोकने में अक्षम है। इसलिए हिंदू महासभा ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए 17 अक्टूबर को दुर्गा सप्तमी पर ग्वालियर के विकास एवं अपराध से मुक्ति हो, सभी को सुख, शांति मिले इस कामना को लेकर नौ देवियों की शरण में दोपहर ठीक 1:00 बजे हिंदू महासभा भवन में वैदिक मंत्रोच्चारण से नौ देवियों का पूजन कर उनसे सभी के सुख, शांति की कामना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर जयवीर भारद्वाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारत हिन्दू महासभा,विशिष्ट अतिथि राम बाबू जी सेन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तथा श्री पवन गुप्ता संभागीय अध्यक्ष, श्री लोकेश शर्मा जिला अध्यक्ष एवं आनंद माहौर युवा जिला अध्यक्ष के द्वारा देवियों का पूजन करेंगे कार्यक्रम संयोजक प्रदीप जायसवाल एवं प्रवीण अष्ठाना स्वागताध्यक्ष योगेंद्र दीक्षित ने सभी धर्म प्रेमी से भाग लेने की अपील की है । 

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->