मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में 105 समस्याओं का हुआ निराकरण

ग्वालियर ।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप आम जनों को शासकीय योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसके चलते आम जनों की शिकायतों का शिविर के माध्यम से तत्काल निराकरण  हो रहा है, साथ ही आम जनों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। 
इसी क्रम में निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार शुक्रवार को नगर निगम ग्वालियर के क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 3 लूटपुरा पर आयोजित शिविर में राशन पर्ची से संबंधित-3, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित-32, महिला कामकाजी से संबंधित-20, पीएम स्वनिधि-11, संबंल के-4 एवं स्ट्रीट लाइट से संबंधित 04 सहित कुल 74 शिकायतें प्राप्त हुई। इसी प्रकार क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 14 कैलाश नगर पर आयोजित शिविर में आमजन से जुडी हुई पीएम स्वनिधि-3, महिला बाल विकास शहरी विभाग से संबंधित समस्त-16, नगर निगम भवन अनुज्ञा एवं अतिक्रमण से संबंधित- 5, नगर निगम जल प्रकोष्ठ से संबंधित - 4, जनकल्याण विभाग से संबंधित-3 कुल शिकायत प्राप्त 31 जिनका निराकरण कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी सौरभ शाक्य, अभय प्रताप सिंह तोमर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।शिविर के दौरान सैकड़ों की संख्या में अन्य विभागीय व नागरिक सुविधाओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए, जिन्हें दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के भीतर निराकृत करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->