जहाँ से अधिक शिकायतें आएं वहाँ विशेष फोकस कर करें समस्याओं का निराकरण: सीईओ रावत

ग्वालियर ।  सीएम हैल्पलाइन पोर्टल पर जिस क्षेत्र से अधिक शिकायतें दर्ज हो रही हैं, संबंधित विभागीय अधिकारी उस क्षेत्र की शिकायतों का विश्लेषण कर अधिक शिकायत आने का कारण पता लगाएं। साथ ही उस क्षेत्र में विशेष फोकस कर जन समस्याओं का निराकरण करें, जिससे लोगों को सीएम हैल्पलाइन पर शिकायत करने की जरूरत न पड़े। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने अंतरविभागीय समन्वय बैठक में सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण की समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिक अवधि से लंबित सीएम हैल्पलाइन शिकायतों का विशेष गंभीरता के साथ निराकरण करने पर भी विशेष जोर दिया। 
 सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रावत ने सेवा-संकल्प अभियान एवं संबल पंजीयन व इससे संबंधित आवेदनों के निराकरण की भी समीक्षा की। साथ ही राज्य शासन द्वारा निर्धारित केपीआई (की पर्फोमेंस इंडीकेटर) के तहत विभागवार हितग्राहीमूलक योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति की समीक्षा भी की।अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद व अनिल बनवारिया ने सीएम हैल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज प्राइवेट बीएड महाविद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों की टीसी व मार्कशीट सहित अन्य दस्तावेज न दिए जाने संबंधित शिकायतों की सूची डाइट प्राचार्य से मांगी है। उन्होंने कहा कि इन सभी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक निराकृत कर विद्यार्थियों को दस्तावेज दिलाए जायेंगे। 

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->