अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का दशहरा मिलन समारोह 20 को
- विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे मुख्य अतिथि
ग्वालियर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का दशहरा मिलन, शमी एवं शस्त्र पूजन समारोह 20 अक्टूबर को सायं 04 बजे से महाराणा प्रताप पार्क कुँज विहार में आयोजित किया गया है। यह जानकारी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला महामंत्री संजय सिंह भदौरिया तथा संभागीय महामंत्री बी.एस. परमार ने दी है।
श्री भदौरिया ने बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित दशहरा मिलन समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे। जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष इंजीनियर राजेन्द्र सिंह भदौरिया करेंगे। क्षत्रिय महासभा के बृजपाल सिंह तोमर, के.पी. सिंह भदौरिया, रघुराज सिंह तोमर, रणवीर सिंह सिकरवार, विष्णु प्रताप सिंह भदौरिया, अतर सिंह तोमर, जितेन्द्र सिंह कुशवाह, अरविन्द सिंह तोमर, अभिलाख सिंह भदौरिया, अचल सिंह जादौन, विजेन्द्र सिंह तोमर, अभिषेक सिंह भदौरिया, जन्मेज्य सिंह तोमर, नरेन्द्र सिंह भदौरिया, सचिन राजावत, पवन चैहन आदि ने सभी क्षत्रिय बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की हैं।