जिले में स्वामित्व अधिकार निष्पादन अभिलेख व पंजीयन अभियान ने गति पकड़ी

ग्वालियर।   जिले में भी स्वामित्व अधिकार निष्पादन अभिलेख व पंजीयन अभियान ने गति पकड़ ली है। जिले के विभिन्न ग्रामों में राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप लक्षित भूमि स्वामियों के अधिकार अभिलेखों का नि:शुल्क पंजीयन (रजिस्ट्री) करने का काम किया जा रहा है। सोमवार को ग्राम सुसैरा, बनवार, चीनौर, सिगौरा, सोनी, मिलावली, लखनपुरा, बहांगीखुर्द व मकोड़ा सहित जिले के विभिन्न ग्रामों में राजस्व विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक सहित अन्य संबंधित विभागों के शासकीय सेवकों ने पहुँचकर स्वामित्व अधिकार के तहत नि:शुल्क रजिस्ट्री करने के कार्य को आगे बढ़ाया। भू-अभिलेखों की नि:शुल्क रजिस्ट्री से गाँवों में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है।  
स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में पंचायत स्तर पर पटवारी निष्पादन अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। पंजीयन अधिकारी की जिम्मेदारी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक इत्यादि अधिकारियों को सौंपी गई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया है कि स्वामित्व अधिकार निष्पादन अभिलेख व पंजीयन के लिये अपने-अपने क्षेत्र में 7 – 7 दिन का कार्यक्रम तैयार कर अभियान को पूरी गति के साथ संचालित करें। अभियान में सभी राजस्व अधिकारी पूरी लगन और मेहनत के साथ लक्ष्य अनुरूप कार्य को अंजाम दें। 

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->