स्वच्छता को अपनी आदत बनाना होगा: जीडीए अध्यक्ष भदौरिया
ग्वालियर। स्वच्छता किसी एक की नहीं हम सभी की जिम्मेदारी है तथा अपनी गली मोहल्ला एवं शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हम सभी को अपनी आदत बदलनी होगी, तभी बदलेगा ग्वालियर। यह बात जीडीए अध्यक्ष मधुसुदन भदौरिया ने स्वच्छता संवाद के दौरान आम नागरिकों से चर्चा करते हुए व्यक्त किए।
नगर निगम द्वारा ग्वालियर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को जीआईआईटी कॉलेज भिण्ड रोड पर किया गया। इस अवसर पर सभी ने यह संकल्प लिया कि हम सभी मिलकर ग्वालियर को स्वच्छ बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे एवं अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगें। जीडीए अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया ने स्वच्छता संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि अपने वार्ड एवं मोहल्ले, कॉलेज परिसर को साफ रखने के लिए मिलकर प्रयास करें। प्रधानमंत्री के आव्हान पर लोग स्वच्छता को अपना रहे हैं, आज अपना देश स्वच्छ भारत की दिशा में निरंतर आगे बड रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता होती है वहीं समृद्धि होती है तथा हम सभी यह जानते हैं कि स्वच्छता से हमारा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग हमारे लिए बहुत ही खराब है और प्लास्टिक की चीजों में गर्म खाना एवं भोजन का इस्तेमाल करना कैंसर का कारक है। इस अवसर पर मेला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह गुर्जर, नगर निगम स्वच्छता कंसलटेंट अमित सिंह, प्रोफेसर डॉ रीता शर्मा, सुश्री वणिका शर्मा, संजय सिंह एवं षिक्षक पीएस कुषवाह आदि उपस्थित थे।