निगमायुक्त ने किया क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण, महलगांव में नाला निर्माण के दिए निर्देश

ग्वालियर । निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने सुबह कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को महलगांव क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य के निर्देश दिए। वहीं सडक पर नाश्ते की दुकान बनाकर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत क्षेत्रीय नागरिकों ने नगर निगम आयुक्त से की। निगमायुक्त ने तत्काल दुकान को हटाने कर उन्हें रिपोर्ट भेजने के निर्देश क्षेत्रीय अधिकारी को दिए। 
निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने सबसे पहले क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 6 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद कर संग्रहकों से संपत्ति कर वसूली की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें सम्पत्तिकर वसूली की पूरा रिकॉर्ड बताया, साथ ही आगे कार्रवाई की योजना की जानकारी दी। नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को संपत्ति कर वसूली में तेजी लाने के साथ दिए गए टारगेट को पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर निगम आयुक्त ने क्षेत्रीय कार्यालय में मौजूद जनमित्र केंद्र का निरीक्षण किया और वहां पर संचालित हो रही योजनाओं का कितने हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है, साथ ही जो पात्र हितग्राही हैं, उन्हें कैसे इसका लाभ दिया जाए, इसके बारे में विस्तृत निर्देश अधिकारियों को दिए। 
इसके बाद निगमायुक्त ने लक्ष्मीबाई कॉलोनी का निरीक्षण किया, वहां पर उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही वहां पर चल रहा सीवर कार्य को देखा। वहीं क्षेत्रीय पार्षद पार्षद श्री विवेक त्रिपाठी ने ज्वाला का पुरा के पास निर्माणाधीन कॉलोनी तक सडक नहीं होने की समस्या बताई। अपर आयुक्त श्री प्रदीप तोमर ने बताया कि सडक निर्माण में रेलवे की जमीन कुछ हिस्सा आ रहा है, रेलवे टुकड़ों में हमें एनओसी दे रहा है, जिसके कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। नगर निगम आयुक्त ने निर्देश दिए कि रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का हल निकाला जाए। 
वहीं रवि नगर में सीवर लाइन डालकर बिना पेचवर्क किए छोड़ देने की समस्या क्षेत्रीय जनता ने निगमायुक्त को बताई। निगमायुक्त ने तत्काल ठेकेदार को फोन कर फटकार लगाई और पेचवर्क का कार्य 8 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर निगम आयुक्त ने महलगांव में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर जलभराव की स्थिति के बारे में बताया। निगमायुक्त ने वहां पर नवीन नाला निर्माण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं मुख्य मार्ग पर गुमटी बनाकर नाश्ता की दुकान संचालित कर रहे दुकानदार द्वारा अतिक्रमण की शिकायत की। इस पर नगर निगम आयुक्त ने अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पार्षद विवेक त्रिपाठी, अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, उपायुक्त उत्तम जखेनिया, अधीक्षण यंत्री सुरेश अहिरवार, कार्यपालन यंत्री शिशिर श्रीवास्तव, सहायक यंत्री रामसेवक शाक्य, रामबाबू दिनकर, राजेश परिहार, क्षेत्राधिकारी  आशीष राजपूत, स्वास्थ्य अधिकारी अजय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 


posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->