ग्वालियर पूर्व में कांग्रेस का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन 17 को

- विधायक डॉ. सिकरवार ने लिया तैयारियों का जायजा
ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर 17 अक्टूबर को एक विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन ए.जी. ऑफिस पुल के पास स्थित रंगमहल गार्डन में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। सम्मेलन की भव्यता को देखते हुए कार्यक्रम संयोजक एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और जरूरी दायित्व कार्यकर्ताओं को सौंपे।
विधायक डाॅ. सिकरवार ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा शामिल होंगे, जो कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनका मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव करेंगे, जबकि महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगी। इसके साथ ही आयोजन की शुरुआत 51 कन्याओं के विधि-विधान से पूजन और कन्या-भोज के साथ होगी। विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पार्किंग और भोजन प्रबंधों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। निरीक्षण के दौरान विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार, प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, एम.आई.सी सदस्य एवं पार्षद अवधेश कौरव, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, राजेश तोमर, श्रीमती रेखा जाटव, अनूप शिवहरे, संदीप यादव, पूर्व पार्षद रामअवतार जाटव, संभागीय प्रवक्ता धमेन्द्र शर्मा, पार्षद सुरेन्द्र साहू, प्रमोद खरे, अंकित कठठ्ल, प्रतीक जैन ‘लालू’, बृजेन्द्र तोमर, पोहप सिंह वर्मा, राहुल गुर्जर, जीतू कुशवाह आदि मौजूद रहे।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->