शारदीय नवरात्रि रविवार से, रहेगी माता की भक्ति की धूम

- देवी मंदिरों में व्यापक तैयारियां, गरबा डांडिया के रास से होगी मां की आराधना
ग्वालियर। शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 11 अक्टूबर (रविवार) से शुरू होने जा रहा है। जिसके चलते घटस्थापना की भव्य तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जिससे चारों ओर माता की भक्ति की धूम मची हुई है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार से नवरात्रि की शुरुआत होने के कारण इस वर्ष मां दुर्गा हाथी (गज) पर सवार होकर आ रही हैं। हाथी पर माता का आगमन बेहद शुभ, सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा का प्रतीक माना जाता है। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6.19 बजे से 10.12 बजे तक रहेगा। शहर में जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल सज रहे है। दुर्गा पूजा पंडालों में सजावट का काम तेजी से चल रहा है। समितियां पंडालों को अंतिम रूप दे रही हैं, ताकि नवरात्र के पहले दिन प्रतिमाओं की स्थापना विधि-विधान से हो सके। मूर्तिकारों के यहां भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। इस बार भी समितियां आपसी सहयोग से पंडालों को सजा रही हैं और प्रतिमा स्थापना की व्यवस्था कर रही हैं। अब श्रद्धालुओं को इंतजार है नवरात्र के पहले दिन का, जब पंडालों में मां दुर्गा विराजेंगी और पूजा-अर्चना के साथ पूरा वातावरण माता रानी के जयकारों से गूंज उठेगा।
शारदीय नवरात्र का शुभारंभ आज 11 अक्टूबर से होने जा रहा है। 20 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ मां दुर्गा की विदाई होगी। इस बार मां जगदंबा का आगमन बेहद शुभ माने जाने वाले हाथी, यानी गज, पर होगा। नवरात्रि का शुभारंभ रविवार या सोमवार के दिन होने पर मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं। इस बार शारदीय नवरात्र की शुरुआत रविवार से हो रही है। ऐसे में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना बेहद शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू होगी। इसी दिन घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा होगी। प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन, आरती, प्रसाद वितरण के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा शहर में कई स्थानों पर नवरात्रि के दौरान उत्सव पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। शाम के समय आरती, गरबा सहित धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। वहीं घरों में महिलाएं और परिवार के अन्य सदस्य घटस्थापना कर अखंड ज्योति प्रज्वलित करेंगे। कई परिवार नौ दिनों तक व्रत रखकर देवी की आराधना करेंगे।  

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->