सहकारिता विभूषण सम्मान मिलने पर पूर्व मंत्री यादव का मोहब्बत की दुकान ने किया अभिनंदन

सभ्य समाज में प्यार-मोहब्बत, अमन चैन और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से गठित समाजिक संगठन मोहब्बत की दुकान द्वारा मप्र शासन में पूर्व मंत्री रहे भगवान सिंह यादव का अभिनंदन किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मप्र शासन एवं मोहब्बत की दुकान के संस्थापक बालेन्दु शुक्ला के निज निवास पर आयोजित अभिनंदन समारोह के अंतर्गत अभी हाल ही में कृभको संस्था द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर राष्ट्रीय विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री भगवान सिंह यादव का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया गया। 
संगठन के सदस्य डॉ के के चौहान "नीर" ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में संगठन के सदस्य राजीव शर्मा ने मोहब्बत की दुकान के उद्देश्यों एवं पूर्व में आयोजित गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला। तत्पश्चात संस्थापक बालेन्दु शुक्ला ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं श्रोताओं से अपने अपने जीवनकाल में एक आदर्श समाज की स्थापना करने में अपना अमूल्य योगदान देने हेतु आह्वान किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव ने उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया।समारोह में पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी, महाराज सिंह पटेल, रामसिंह चौहान, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, राजेश सिंह भदौरिया, आसिफ अली, घनश्याम राजपूत, राकेश शर्मा, रमेश मौरे, उमेश कुशवाहा, शुभम सिकरवार, श्रीकांत धाकड़ एवं ऋतिक नरवारे आदि कई गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->