मुझे अध्यक्ष पद पर वोट दे, मैं व्यवस्था सुधारूंगाः रविशंकर गोयल

ग्वालियर। श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक लोक न्यास के चुनावों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समाजसेवी रविशंकर गोयल ने न्यास के सभी मतदाताओं से उन्हें मत व समर्थन देने की अपील की है। गोयल ने कहा है कि वह श्री अचलेश्वर महादेव न्यास के तहत मंदिर से जुड़े कामकाज में पारदर्शिता लायेंगे और विकास कार्यों में तेजी लायेंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर में दर्शन और पूजापाठ की व्यवस्था सुचारू हो, दर्शनार्थी परेशान न हो इसके लिये भी प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास के तहत वह विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को भी बढ़ावा देंगे। 

posted by Admin
42

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->