पंजाबी समाज ने महालक्ष्मी का किया पूजन रखा व्रत, मांगा संतान एवं सुख समृद्धि का आशीर्वाद
आदर्श कॉलोनी के गणेश जी के मंदिर पर महा लक्ष्मी जी की सामूहिक पूजा अर्चना करती पंजाबी समाज की महिला मंडल
*महालक्ष्मी जी की पूजा के साथ हाथी एवं घोड़े का कियापूजन*

*राधा अष्टमी एवं अनंत चतुर्दशी पर बांधे गए 16 धागों के सूत्र का आज हुआ पूजन एवं विसर्जन*
ग्वालियर 3 अक्टूबर शनिवार पंजाबी समाज के मीडिया प्रभारी एवं पंडित राजू पंडित ने बताया आज महालक्ष्मी अष्टमी के दिन महिलाओं ने संतान प्राप्ति एवं घर में सुख समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ महालक्ष्मी का पूजन किया,घरों एवं मंदिरों में महालक्ष्मी के साथ-साथ हाथी एवं घोड़े पर सवार राजा का पूजन बड़े ही श्रद्धा पूर्वक हर्षो उल्लास से किया गया, कई जगह सामूहिक रूप से पूजन हुआ, जिसमें हनुमान नगर, आदर्श कॉलोनी, रामबाग कॉलोनी, बसंत विहार, चेतकपुरी, माधव नगर, हरिशंकर पुरम, दौलतगंज, सेवा नगर,विनय नगर, साकेत बिहार ,सिटी सेंटर सहित पंजाबी बाहुल्य क्षेत्र की महिलाओं ने संतान प्राप्ति एवं घर की सुख समृद्धि के लिए महालक्ष्मी व्रत रखा एवं पूजन किया साथ ही अनंत चतुर्दशी पर बांधे गए 16 धागों पर बांधी गई 16 गठान के धागों का पूजन कर खोले गए विसर्जन किया, सभी महिलाओं ने पंजाबी समाज के पंडित द्वारकानाथ शर्मा, राजू पंडित एवं कपिल शर्मा से महालक्ष्मी जी की कथा सुनी और अपने संतान एवं घर की सुख समृद्धि के लिए कामना की, एवं आशीर्वाद लिया मीडिया प्रभारी राजू पंडित