कोविड में 108 दिवंगत का श्रद्धा एवं पितृ तर्पण, विसर्जन हिन्दू महासभा भवन में सर्व पितृ अमावस्या 10 को होगा

 महेश मुदगल , राजीव चड्ढा मुख्य संयोजक बनें 

 ग्वालियर  । अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला ग्वालियर की कोर कमेटी की बैठक  कैलाश नारायण शर्मा के निवास पर जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा की अध्यक्षता में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू सेन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में कोबिड काल में लक्ष्मी गंज मुक्तिधाम में 108 दिवंगतों जनों की अस्थियां उठाने परिजन नहीं आए हिन्दू महासभा ने पांच वर्ष पूर्व ( गुगल के अनुसार) दिनांक 21 मई 2021 में उनका गंगा जी में अस्थि विसर्जन किया था। हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज में पांच वर्ष में , होने वाला त्रयो बार्षिक पट्टा ,श्राद्ध एवं पितृ तर्पण विसर्जन सर्वपितृ अमावस्या दिनांक 10 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे हिंदू महासभा भवन में पूजन अर्चना के साथ पांच ब्राह्मणों का भोजन के साथ होगा। जिसका मुख्य संयोजक समाज सेवी महेश मुदगल एवं राजीव चड्ढा को बनाया गया है। इस अवसर पर मुख्य आचार्य पंडित गिरिराज गुरुजी, पंडित रमाकांत शास्त्री, पंडित अम्बिका प्रसाद पचौरी,पंडित चंद्रशेखर दंडवते, में किया जाएगा। इस अवसर पर पवन गुप्ता, आनंद माहौर,धर्मेंद्र बरेलिया, पूजा शर्मा,राधा गुप्ता,ज्योति शर्मा, पूनम, राहुल गुप्ता, रोहित जाटव, अनेकों उपस्थित थे। संचालन पवन गुप्ता ने किया। लोकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष,

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->