01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़ेंगे
ग्वालियर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवक-युवतियों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिये फॉर्म-6 भरवाने का कार्य किया जायेगा। इसके लिये स्कूल और कॉलेजों में भी शिविर आयोजित किए जायेंगे। निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शनिवार को सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। ग्वालियर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एडीएम अनिल बनवारिया सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।