शराब,धूम्रपान,तंबाकू का सेवन सबसे बड़ा जहरःडाॅ जमाल


हृदयरोग शिविर में 400 मरीजों का परीक्षण 

ग्वालियर। जमुना बाई मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान में शनिवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में निशुल्क ह्रदय रोग परीक्षण शिविर में लगभग 400 मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया गया।‌ मरीजों का परीक्षण जीबी पंत हॉस्पिटल के वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ जमाल युसुफ ने किया । डॉ जमाल ने कहा कि दिल जवां तो आदमी जवान, अपने दिल का ख्याल रखें। इसके लिए वजन को बढ़ने न दें, आधे घंटे में तीन किलोमीटर पैदल चलें, शुगर नियंत्रित रखें खान-पान का ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि देश में धूम्रपान, तंबाकू का सेवन सबसे बड़ा जहर है । शराब तंबाकू और धूम्रपान ह्दय रोग को बढ़ाते हैं। प्रारंभ में ट्रस्ट के  अध्यक्ष राजीव अग्रवाल गुड्डू,सचिव संजीव अग्रवाल कुक्कू, चेंबर के मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल लल्ला, मोहन माहेश्वरी, वसंत अग्रवाल, अभिषेक चतुर्वेदी ने डॉ जमाल का स्वागत किया। कुक्कू ने कहा कि डॉ जमाल वाकई दिल वाले है क्योंकि ग्वालियर में उनके उपचार से ऐसे कई मरीजों को नया जीवनदान मिला है जिन्हें ग्वालियर के चिकित्सकों ने पूरी तरह मरणासन्न बताकर न सिर्फ डराया बल्कि बाय पास सर्जरी की सलाह दे डाली। ऐसे चिकित्सकों और जांच एजेंसियां की दुकानें बंद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि यह तीसरा शिविर है जिसमें चार सौ मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें से लगभग 40 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए पंत अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। इस अवसर पर महापौर शोभा सिकरवार, विधायक डॉ सतीश सिकरवार, चेंबर अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल,विजय गोयल,पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू, प्रशांत गंगवाल, संदीप नारायण अग्रवाल,आदित्य अग्रवाल,शुभम अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शरद गोयल,सजल गर्ग आदि उपस्थित रहे।

कुक्कू दिलवाले बनेगी फिल्म 
डॉ जमाल ने कहा कि ग्वालियर के ह्रदय रोगियों के लिए कुक्कू बेहद चिंतित रहते हैं और तब तक फालोअप लेते रहते जब तक कि मरीज स्वस्थ न हो जाए। इसलिए कुक्कू दिलवाले पर एक फिल्म बनबाई जाएगी।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->