कैट यूथविंग व्यवसाय में टेक्नोलोजी के प्रयोग पर सेमीनार आयोजित करेगा
युवाओं के लिये ए.आई. पर ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित होगा
शीघ्र ही मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर व्यापार की संभावनाए तलाशेगे
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) यूथविंग टीम कार्यशाला कर्तव्य-2 में मुख्य अतिथि के रूप मं बोलते हुये कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने कहा कि शीघ्र ही एमआईटीएस ग्वालियर में युवा उद्यमियों के लिये ए.आई. की कार्यशाला आयोजित की जायेगी, जिसके माध्यम से व्यवसाय में ए.आई. का उपयेाग कर हम किस प्रकार व्यापार बढा सकते हैं, इसे युवाओं का सिखाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कैट का प्रयास है कि व्यवसाय में आ रही चुनातियों से निपटने के लिये टेक्नोलोजी का अधिक से अधिक उपयोग किया जाय और वाटसअप से विजनिस, औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण, नये बनने वाले टेक्नोलोजी हब, ग्वालियर में स्थापित आई.टी.पार्क, रेडीमेट पार्क एवं मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर एन्सलरी यूनिट एवं व्यापार की संभवनाए तलाशेगे और युवाओं के लिये रोजगार स्थापित करायेंगे।
कैट यूथविंग प्रभारी नीरज चौरसिया ने युवाओं से उनकी अपेक्षाओं पर चर्चा की। तय हुआ कि महीने में दो कार्यक्रम व्यवयास की जानकारी एवं व्यापार वृद्धि के लिये किये जायेंगे औश्र प्रत्येक मंगलवार को शासकीय जन सुनवाई में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं विभागों की व्यापारिक समस्याओं को लेकर पहंुचेगे ताकि उनका निराकरण कराया जा सके।
कैटयूथविंग अध्यक्ष अंशुल तपा ने स्वागत भाषण देते हुये कैट यूथविग को क्रिकेट मैच की जिम्मेदारी देना एवं दीपावली पश्चात अन्नकूट के आयोजन में पूर्ण सहभागिता की बात की। साथ ही शीघ्र ही एक औद्योगिक ट्रिप ग्वालियर के बाहर किये जाने की बात की।
यूथविंग सचिव सचिन राजपूत ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अववर पर यूथ विंग उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य कपिल सत्यवानी, वीरेंद्र रजाक, हिमांशु अग्रवाल, चिराग अग्रवाल, धनवंत अग्रवाल, भूपेन्द्र तायल, अमित अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, धर्मेंद्र गुर्जर, पारस फेरवानी , अश्विनी जैन , विदित ऐरन,अमर अग्रवाल , पंकज गोयल ,विशाल जौहरी ,निमित सिंह ,पवन शिवहरे ,रवि गरुड़ , गौरव वासवानी ,अजय राठौड़,अमन वर्मा एवं गालव सिंघल आदि उपस्थित थे।