गांधी जयंती पर सफाई योद्धाओं का भव्य सम्मान, स्वच्छता नायकों को मान
तानसेन मकबरा के सामने आयोजित कार्यक्रम में शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में दिन-रात मेहनत करने वाले सफाई योद्धाओं को शॉल, श्रीफल से फूल मालाओं से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा नेता शक्ति राज शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने स्वच्छता को सबसे बड़ा धर्म बताया था और आज उनके विचारों को साकार करने वाले हमारे सफाई कर्मचारी ही सच्चे गांधीवादी हैं।
आयोजक गोविंद सिंह राजपूत, ने कहा कि यह सम्मान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि उन नायकों के प्रति कृतज्ञता है जो बिना किसी छुट्टी के हमारे शहर को साफ, स्वच्छ रखते हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधे श्याम शर्मा शहर जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर राठौर , पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नवीन भदकारिया, मेहरबान यादव , धर्मेंद्र राजपूत , भगत सिंह , बंटी पाली , प्रदीप पलिया , सुरेश प्रजापति एडवोकेट, अर्जुन चंदेल , राजेंद्र कुशवाह, जीतू खटीक , रविंद्र तिवारी, कमल कोटिया , गिर्राज राजपूत, साहिल खान, मनीष नगरिया , अशोक मिश्रा , धर्मवीर प्रजापति , विजय दिवाकर , नेत राम यादव, सुरेंद्र सविता करण राजपूत , राजू खार, राधा मोहन सिंह राजपूत , वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।