आंगनवाड़ी केंद्र सशक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं: मंत्री कुशवाह

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीगंज चौराहा स्थित पुराना जीवाजी गंज स्टेशन के समीप आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र, सेक्टर क्रमांक-2 में जिला स्तरीय ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।
इस अवसर पर मंत्री कुशवाह ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को आश्वासन प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कुशवाह ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा के केंद्र नहीं हैं, बल्कि मातृशक्ति और बाल कल्याण के माध्यम से सशक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ दी जा रही सेवाएं समाज के विकास में अमूल्य योगदान प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सेवा-संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा की भावना को और अधिक सशक्त करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ मिले तथा मातृशक्ति और बच्चों का भविष्य सुरक्षित, समृद्ध एवं उज्ज्वल बने। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। 

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->