सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जेसीआई ओएसएस के सदस्यों ने किया रक्तदान
17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत 01 अक्टूबर 2026 को कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CHRI), ग्वालियर के ब्लड सेंटर में जेसीआई ओएसएस के सदस्यों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेसीआई ओएसएस के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 20 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
CHRI के डायरेक्टर डॉ. बी. आर. श्रीवास्तव जी ने अपने संदेश में कहा कि रक्तदान एक अत्यंत महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है। आवश्यकता के समय रक्त किसी मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विभिन्न चिकित्सकीय एवं उपचार संबंधी प्रक्रियाओं में भी रक्त एवं रक्त के विभिन्न घटकों की आवश्यकता होती है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को उनके इस मानवीय एवं सराहनीय योगदान के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर JCI OSS की ओर से पास्ट नेशनल ट्रेजरार जेसी केशव वैश्य जी, PEVP जेसी नरेंद्र अग्रवाल जी, गेस्ट ऑफ ऑनर एवं मेंटर, पास्ट नेशनल वाइस प्रेसिडेंट जेसी कविता सोनी जी, जोन प्रेसिडेंट जेसी अमृता शर्मा जी, नेशनल ट्रेनर जेसी आनंद मिश्रा जी, EA to ZP एवं जोन डायरेक्टर (स्पोर्ट्स) जेसी आदित्य सोनी जी, जोन डायरेक्टर (मैनेजमेंट) जेसी अभिषेक त्रिपाठी जी, जोन डायरेक्टर (बिजनेस) जेसी आनंद शर्मा जी, जोन ट्रेजरार जेसी अनुराधा तोमर जी, जोन डायरेक्टर (कम्युनिटी एवं डेवलपमेंट) जेसी सुमित सक्सेना जी, जोन कोऑर्डिनेटर (स्कॉलरशिप) जेसी अतुल शर्मा जी, IPP एवं जोन डायरेक्टर (PR & Marketing) जेसी श्याम नामदेव जी, जोन ग्रीटिंग चेयरपर्सन जेसी प्रीति नामदेव जी, प्रेसिडेंट (जेसीआई ग्वालियर कॉर्पोरेट) जेसी रोहित सक्सेना जी, प्रेसिडेंट (जेसीआई ग्वालियर मृगनयनी) जेसी शशि गर्ग जी, प्रेसिडेंट जेसी गीता शर्मा जी एवं जेसी कविता जी, जोन ट्रेजरार (मृगनयनी) जेसी उषा सोमानी जी, सेक्रेटरी (जेसीआई ग्वालियर ओएसएस) जेसी श्वेता उपाध्याय जी, जॉइंट सेक्रेटरी एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जेसी डॉ. पी.एस. राजोरिया जी, सदस्य जेसी विवेक त्रिपाठी जी सहित जेसीआई के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से डायरेक्टर डॉ. बी. आर. श्रीवास्तव जी, डॉ. गुंजन श्रीवास्तव जी, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. जी. एस. राजपूत, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ. एस. पी. त्रिपाठी जी, ब्लड सेंटर HOD डॉ. पाठक सहित ब्लड सेंटर की पूरी टीम उपस्थित रही।
“सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित इस रक्तदान कार्यक्रम में जेसीआई ओएसएस के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ने समाज के प्रति सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत किया। CHRI की ओर से सभी रक्तदाताओं एवं जेसीआई ओएसएस के सदस्यों का उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।