भाजपा के दिग्गज नेता जगदीश शर्मा नहीं रहे
ग्वालियर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व ग्वालियर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष जगदीश शर्मा अभी नहीं रहे। वह चिकित्सालय में कई दिनां से उपचार हेतु भर्ती थे। जगदीश शर्मा के निधन का समाचार मिलते ही भाजपाईयों में शोक है।
जगदीश शर्मा भाजपा के दिग्गज नेताओं में थे और आपातकाल में जेल भी रह चुके है, वह भाजपा ग्रामीण के अध्यक्ष भी रहे है। उनकी अंतिम यात्रा 3 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे उनके निज निवास बसंत बिहार से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम को रवाना होगी।