गांधी जयंती पर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने किया श्रमदान

ग्वालियर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के छत्री बाजार स्थित सब्जी मंडी एवं छत्री खेल मैदान में जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
उद्यानिकी मंत्री कुशवाह ने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को अपने जीवन और विचारों में सर्वोच्च स्थान दिया था। उनका स्वच्छता का संदेश आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वच्छता केवल एक अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने सभी से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई तथा स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। 

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->