भारतीय योग संस्थान ग्वालियर जिला सेन्ट्रल ने 60 वाँ योग दिवस चेतकपुरी पार्क योग केन्द्र पर हर्षौल्लास से मनाया



ग्वालियर। भारतीय योग संस्थान ग्वालियर जिला सेन्ट्रल ने आज दो अक्टूबर को 60 वाँ योग दिवस चेतकपुरी पार्क योग केन्द्र पर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में प्रांतीय अधिकारी रमेश अगीचा ,के साथ वरिष्ठ साधक  दिवाकर नाथ गुप्ता, वरिष्ठ साधिका श्रीमती चंद्रावली कुशवाह  द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 
इस मौके पर जिला प्रधान श्याम सुंदर गुप्ता, जिला मंत्री रमा शंकर गुप्ता, संगठन मंत्री गोपाल वाष्णडे द्वारा माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा की गई, साथ ही ओम ध्वनि गायत्री मंत्र का उच्चारण गोपाल वाष्णडे द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना संस्कार पब्लिक स्कूल योग केन्द्र की टीम द्वारा की गई। 
इस अवसर पर योग प्रशिक्षिका श्रीमती शशि शिवहरे ने ताड़ासन , श्रीमती अर्चना जादोंन ने श्रवक्रासन , शशि मोहन ने सर्पासन , श्रीमती मुस्कान कुंदवानी ने शशकासन , श्रीमती सुमन ने पवन मुक्तासन , एवं नाड़ी शोधन श्रीमती सविता गुप्ता ने हास्य आसन आर एस गुप्ता ने शवासन , श्रीमती सुमन सक्सेना ने, ध्यान श्याम सुंदर गुप्ता ने ,योग गीत विजया नगर एक्सटेंशन पार्क योग केन्द्र की टीम ने नाटिका की प्रस्तुति चेतकपुरी पार्क योग केन्द्र की टीम द्वारा की गई। साथ ही एकल योग गीत श्रीमती मीरा गुप्ता ने प्रस्तुत किया जिसके बोल थे जहां योग होता है वहां नित जाया करो, वहीं श्रीमती आराधना नीखरा द्वारा मनमोहक गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। 
कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ जीवन और योग पर सारगर्भित वार्ता विशेष अतिथि रमेश अगीचा जी द्वारा योग में चक्रों का योगदान एवं स्वास्थ्य लाभ लेने हेतु नित्य योग केन्द्र पर सामूहिक योग साधना में शामिल होने का आव्हान किया। शांति पाठ शिवकुमार गुप्ता संस्कार योग केन्द्र प्रमुख मलय दास केन्द्र प्रमुख हरी शंकर पुरम द्वारा साउंड सिस्टम को लाकर माहौल को गति प्रदान की। 
केन्द्र प्रमुख माधव नगर कम्युनिटी हॉल योग केन्द्र के विष्णु अग्रवाल ने धन्यवाद तथा आरएस गुप्ता जिला मंत्री ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम उपरांत ग्वालियर जिला सेन्ट्रल सभी साधक साधिकाओं कार्यकर्ताओं को प्रसादी वितरित उपरान्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। करो योग रहो निरोग के नारों के साथ पार्क गुंजायमान हो गया। 



posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->