गांधी प्राणी उद्यान में वन्यप्राणी सप्ताह का शुभारंभ

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा संचालित गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में वन्यप्राणियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले वन्यप्राणी सप्ताह-2026 का शुभारंभ 2 अक्टूबर को किया गया। वन्यप्राणी सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है।
वन्यप्राणी सप्ताह के अंतर्गत गांधी प्राणी उद्यान में विभिन्न जागरूकता एवं प्रतियोगितात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में शहर के लगभग 26 विद्यालयों के 150 छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लेने के लिए पंजीयन कराया गया है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्यप्राणियों के संरक्षण, उनके प्राकृतिक आवास तथा पर्यावरण संतुलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में जानकारी दी जाएगी। वन्यप्राणी सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उपेन्द्र सिंह यादव, क्यूरेटर गौरव परिहार, योगेन्द्र सिंह दण्डौतिया, अनुराग सिंह गुर्जर, अमित देवस्थली एवं इकरार बेग सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अगले चरण में 3 अक्टूबर को विद्यार्थियों को गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) का भ्रमण कराया जाएगा। 

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->