पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती पर कायस्थ बंधुओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए
ग्वालियर। राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच द्वारा कायस्थ शिरोमणि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर पड़ाव स्थित उनकी प्रतिमा का दूध एवं गंगाजल से अभिषेक किया गया। उसके बाद उनके पैतृक गांव मुगलसराय से लाई गई माटी से उनका तिलक किया गया। तिलक करने के बाद कायस्थ बंधुओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिमा का गंगाजल एवं दूध से अभिषेक पंडित राजेश्वर राव द्वारा मंत्रोच्चार से कराया गया। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश सक्सेना, डॉक्टर उदय श्रीवास्तव, अरविंद खरे, अशोक सक्सेना, महेश सक्सेना, डॉक्टर राजीव श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, पंडित राजेश्वर राव, बृजमोहन श्रीवास्तव, केपी श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, रिंकू श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, नारायण स्वरूप कुलश्रेष्ठ, पवन भटनागर, प्रदीप भटनागर, अमन श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, मुकेश भटनागर, कृष्ण श्रीवास्तव, रवि अस्थाना, गौरव कुलश्रेष्ठ, सक्षम गोरहा, मनीष कुलश्रेष्ठ, मनोज श्रीवास्तव, जॉली सक्सेना, मुकुल श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, श्याम सक्सेना, बृजेश श्रीवास्तव, नूपुर कुलश्रेष्ठ, अशोक श्रीवास्तव आदि कायस्थ बंधु मौजूद थे।