ग्वालियर| बालाजी धाम मंदिर गोलपाड़ा के चरण सेवक जगबीर दास ने बताया कि प्रातः 10 बजे आचार्य पियूष शास्त्री द्वारा विधिवत पूजा करा कर पदयात्रा दल को रवाना किया पदयात्रा दल में प्रमुख रूप से अखिल भारतहिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज समाज सेवी जयराम सिंह यादव मनोज अरोड़ा शिव सिंह यादव रवि अग्रवाल सुरेश गोयल नंदराम श्रीवास्तव अमरेंद्र श्रीवास्तव चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव दीपक श्रीवास्तव आदि मंदिर की सेवक यात्रा में शामिल रहे यात्रा का पुरानी छावनी तक भव्य स्वागत किया गया बहुआयामी आध्यात्मिक और सन्यासी पृष्ठभूमि एवं राष्ट्रवाद की मुखर पहचान रखने वाले यशस्वी श्री आदित्य नाथ योगी 2029 में भारत के प्रधानमंत्री बने इसके लिए वह धार्मिक स्थलों तक पदयात्रा कर संस्थापित स्थापित आस्था और विश्वास की मूर्तियों से प्रार्थना करेंगे उनका कहना है कि यह पदयात्रा वह इसलिए कर रहे हैं ताकि मार्ग में जो भी लोग मिले उनको वह बता सके कि माननीय योगी आदित्यनाथ को वह प्रधानमंत्री के रूप में क्यों देखना चाहते हैं ? उनका मानना है कि योगी आदित्यनाथ 54 वर्षीय पांच वार के सांसद का अनुभव और जनसंख्या में सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक समय तक रहने वाले सफल मुख्यमंत्री है जिनका सादा जीवन है और व्यक्तिगत विलासिता से दूर रहते हैं जो कड़ी मेहनत और कर्मठता से कम सोते हुए अपनी कार्य शैली और प्रशासनिक फैसलॉ के लिए अधिक सक्रिय रहते हैं वह मजबूत इच्छा शक्ति से अटल फैसला लेने में माहिर हैं 1998 में मात्र 26 साल की उम्र में सबसे युवा सांसद रहे हैं 12वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र के सांसद रहे हैं समय की पाबंदी और शक्ति से अपने आदेश का पालन करवाना उनकी प्रमुख कार्यशैली है मुख्यमंत्री काल में राम मंदिर और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जैसे धार्मिक आध्यात्मिक आस्था से जुड़े स्थान बने विकास और बुनियादी ढांचे पर उनका हमेशा ध्यान रहता है 2023 में वह भारत की शक्तिशाली हस्तियां की सूची में पांचवें और 2024 में छठवें स्थान पर रहे हैं 2017 में विधान परिषद में चुने गए और 2022 में विधायक बने उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य ने देश को सबसे ज्यादा लगभग 8 से 9 प्रधानमंत्री दिए हैं जनमत सर्वेक्षण मूड ऑफ नेशन में सबसे ज्यादा जनता का 36 प्रतिशत समर्थन देश में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में योगी जी को दिया है भले ही मायावती चार बार मुलायम सिंह तीन बार मुख्यमंत्री रहे हो लेकिन लंबा कार्यकाल दोबारा मुख्यमंत्री बनने वाले योगी जी पहले राजनेता हैं विशेष- उन्होंने बीएससी मैथ विषय मैं की है उनकी डिग्री पर कोई सवाल नहीं उठा सकता! वह सन्यासी वस्त्र धारण करते हैं उनके सूट की कीमत पर कोई प्रश्न चिन्ह नहीं है वह कभी गृहस्थ नहीं रहे हैं इसलिए उनके पत्नी और बच्चों पर भी कोई प्रश्न नहीं उठ सकता उनका कोई व्यापार नहीं है उनका ज्ञान इतना है कि वह गन्ने मैं गुड़ का फल नहीं बताएंगे वह संसद भवन में एक आंख भी नहीं दबाएंगे वह विदेश में छुट्टियां मनाने भी नहीं जाएंगे इन्हीं उक्त विशेषताओं से प्रभावित होकर मैंने आज प्रथम चरण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर प्रातः 10:00 बजे गोलपाड़ा बालाजी धाम मंदिर से वह अपनी यात्रा प्रारंभ की है जो मुरैना धौलपुर भरतपुर होते हुए घाटा मेहंदीपुर बालाजी पहुंचेगी पदयात्रा के दौरान मैं अपनी बात रखने के लिए हैंड बिल परचे भी बांटुंगा और अपनी बात भी कहूंगा मेरी यात्रा में सेवक मानसिंह चौहान शैलेश शर्मा शैलेंद्र भार्गव बनवारी लाल बाथम ब्रह्म दत्त बरुआ शामिल हैँ|