उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 मुरार ने स्वच्छता जागरूकता महारैली निकाली

ग्वालियर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 मुरार में स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छता जागरूकता महारैली का आयोजन किया गया। आयोजन संस्था के प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग, एनसीसी अधिकारियों और कैडेट्स द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पमाला तथा दीप प्रज्जवलित कर किया।  एनसीसी अधिकारी फस्र्ट ऑफिसर  धर्मपाल सिंह बघेल ने आर्मी विंग, नेवी और एयरफोर्स के  218 कैडेट्स को विद्यालय में सफाई व स्वच्छता की शपथ दिलाई। संस्था के प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग ने उपस्थित एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि हमें पूज्य बापू और शास्त्री जी के मूल ध्येय, उनके दार्शनिक विचारों और उनके संघर्ष पूर्ण जीवन को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिये। इस मौके पर कैडेट्स ने विद्यालय के विशाल परिसर, मुख्य कॉरिडोर की गहन सफाई की और पूरे विद्यालय को स्वच्छ व सुंदर बनाया। संस्था के प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर इस महा रैली को रवाना किया। तीनों विंग्स के 218 एनसीसी कैडेट्स हाथों में स्वच्छता के संदेशों की तख्तियां लेकर अनुशासन के साथ मुख्य मार्गों पर निकले।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->