गांधी जयंती पर कलेक्टर, कमिश्नर, जनप्रतिनिधियों ने लगाई झाडू

ग्वालियर। गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमाक 3 में पार्षद श्रीमती आशा सुरेंद्र चौहान, सोनू राजपूत, श्रीमती सुनीता अरूण कुशवाह, कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी, अपर आयुक्त टी प्रतीक राव,  उपायुक्त मुकेश बंसल,  मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वैभव श्रीवास्तव,  क्षेत्रीय अधिकारी सत्येंद्र सोलंकी सहित ब्रम्हकुमारी संस्था की दीदियों एवं गौरीशंकर स्कूल के शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान में बढ़चढक़र भाग लिया। इस अवसर पर गौरीशंकर स्कूल की टीचरों ने पौधरेापण किया, साथ ही डिवाइडरों एवं पौधरोपण के स्थानों पर भी पेंटिंग उकेरी गईं। 
वार्ड क्रमांक 3 स्थित विनय नगर स्थित गौरीशंकर स्कूल क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी, अपर आयुक्त टी प्रतीक राव सहित पार्षदों ने हाथों में झाडू थाम कर सफाई की। इसके साथ ही विनय नगर में पार्क में वालेंटियरों एवं आमजनों के साथ सामाजिक संस्थाओं ने सफाई अभियान चलाया। इस अभियान से पूरे क्षेत्र को स्वच्छ किया गया। पूरे क्षेत्र को साफ करने के लिए पल्ग रन बनाकर अभियान चलाया गया, इसमें वालेंटियरों, सफाई मित्रों, समाजसेवी संगठनों के सदस्यों ने हाथों में कैरी बैग लिए, इसके बाद सडक़ से पड़ा एक-एक कचरे को हाथ से उठाकर कैरी बैग में डाला। पल्ग रन के दौरान ढेर सारी मात्रा में एकत्रित किए गए कचरे को निस्तारण के लिए वाहनों की मदद से तत्काल केदारपुर लैण्डफिल साइड पर भेजा गया। पल्ग रन के दौरान इस बात का ध्यान रखा गया कि विशेष देखभाल कचरा, सेनेट्री वेस्ट, गीला एवं सूखे कचरे को अलग-अलग बैग में एकत्रित किया जाए, जिससे केदारपुर में कचरा को अलग-अलग करने में परेशानी ना हो।
विनय नगर में चले स्वच्छता अभियान में भाग लेने के लिए कलेक्टर, निगम आयुक्त, अपर आयुक्त सभी लाल बत्ती गाडिय़ों से पहुंचे। अचानक लालबत्ती की गाडिय़ां देखकर लोग चौक गए। इसके बाद कलेक्टर, निगम आयुक्त, स्थानीय पार्षद सहित समाजसेवी संस्थाओं और शिक्षकों को देखकर आमजन भी अपने घरों से बाहर निकल आए और अभियान में बढ़-चढक़र भाग लिया। गौरीशंकर स्कूल के सामने से लेकर पूरे सडक़ मार्ग पर खाली स्थानों पर पौधरोपण के लिए क्यारियां बनाई गई थीं, इन क्यारियों में कलेक्टर, गौरीशंकर स्कूल के शिक्षकों एवं नगर निगम के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया, इसके बाद इन क्यारियों को सजाने के लिए सुंदर-सुंदर पेटिंग उकेरी गई।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->