ग्वालियर। गांधी जयंती के अवसर पर विजयाराजे शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरार में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं इको क्लब की छात्राओं तथा महाविद्यालयीन स्टाफ द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत व्यापक स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की गई तथा परिसर में उगी अनावश्यक खरपतवार का उन्मूलन किया गया। छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर परिसर के निर्माण का संदेश दिया। इस स्वच्छता अभियान में महाविद्यालय की लगभग 200 छात्राओं एवं 30 स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉ. राजवीर सिंह किरार, डॉ. पी. सी. जाटव, डॉ. रतन सिंह, डॉ. बलवीर सिंह गुर्जर, डॉ. दीपा वर्मा, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. अर्चना शर्मा, डॉ. मौसमी सिंह, डॉ. अंजु गुप्ता एवं डॉ. प्रीति गुप्ता सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।