जीवाजी क्लब परिवार ने भगवान सिंह यादव को सम्मानित किया
जीवाजी क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में भगवान सिंह यादव पूर्व केबिनेट मंत्री मप्र शासन को मध्यप्रदेश का पहला राष्ट्रीय सहकारिता विभूषण सम्मान मिलने पर सम्मानित किया गया, जीवाजी क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र सेठ ने स्वागत भाषण दिया, इस अवसर पर बालेन्दु शुक्ल ( पूर्व केबिनेट मंत्री मप्र शासन) चंद्रमोहन नागौरी जी का भी स्वागत किया गया.
इस अवसर पर जीवाजी क्लब के उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, ट्रेजरार संजय नीखरा, नितिन, परेश मिश्रा, शिव वीर सिंह भदौरिया, दुर्गेश चौरसिया, सुरेन्द्र शर्मा, गजेन्द्र तिवारी सहित सैकड़ों युवा एवं वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे.
कार्यक्रम का संचालन जीवाजी क्लब के मीडिया प्रभारी सतेंद्र सिंह रईखेड़ा ने किया, आभार प्रदर्शन जीवाजी क्लब के ट्रेजरार संजय नीखरा ने किया.