बनठन री रात’ में दिखा राजस्थानी रंग, गरबा की धुन पर झूमा ग्वालियर
ग्वालियर, । श्रीजी इवेंट्स एंड प्लानर्स की ओर से आयोजित श्रीजी गरबा एवं डांडिया उत्सव – सीजन 3 के अंतर्गत आज रविवार, 27 सितंबर को जिवाजी क्लब, ग्वालियर में राजस्थानी थीम पर आधारित विशेष आयोजन ‘बनठन री रात’ गरबा डांडिया आयोजित किया गया। कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मैसेज नॉर्थ एशिया अर्थ 2017 मॉडल फैशन पर्सनालिटी वूमेन श्रीमती वर्षा चौहान थी आज के कार्यक्रम में लगभग ढाई सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया
इस थीम आयोजन में प्रतिभागी राजस्थानी रंग और परिधानों के साथ गरबा एवं डांडिया प्रस्तुत किया आयोजक नितिन अग्रवाल ने बताया कि सीजन 3 के अभ्यास सत्रों के साथ ऐसे थीम आयोजन प्रतिभागियों के उत्साह को और बढ़ा रहे हैं। उन्होंने ग्वालियरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।