कै. माधवराव सिंधिया की 25वीं पुण्यतिथि पर अनेक कार्यक्रम हुये आयोजित
कै. महाराज माधवराव सिंधिया की 25वीं पुण्यतिथि पर शहर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये । पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल एवं बालखाण्डे, रामनारायण मिश्रा, पूर्व पार्षद गुड्डू वारसी द्वारा अवगत कराया गया कि कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सुबह 8ः30 बजे नदी गेट सरस्वती शिशु मंदिर के पास कै. महाराज माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर शहर के प्रतिष्ठि एवं जनसमुदाय ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की । वही 9 बजे अम्मा महाराज की छतरी पर कै. महाराज माधवराव सिंधिया जी की प्रतिमा पर सेकड़ों नागरिकों ने अपनी पुष्पांजली अर्पित की, देर शाम तक लोगों की पुष्पांजली अर्पित करने के लिए भारी भीड़ रही।
सांयकाल 4:30 बजे अम्मा महाराज छतरी स्थित विष्णु मंदिर में आयेाजित भजन संध्या के कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक राजेश जैन एवं शिन्नी कालविन्ट द्वारा भजन प्रस्तुत कर स्वरांजली के माध्यम से श्रृद्धांजली अर्पित की गई । भजन गायक राजेश जी ने राम नाम अति मीठा है कोई गाकर देख ले आ जाते हैं राम कोई बुलाकर देख ले, सीताराम सीताराम कहिए जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए भजन गाया, शिनी काल्विनट ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे,राम आयेंगे आएंगे राम आयेंगे,किडीज कॉर्नर स्कूल के विद्यार्थियों ने मंद मंद मुस्कनिया में बलिहार सँवारे,गीत गाकर वहां बैठे सभी लोगों का मन मोह लिया,इस अवसर पर चारों धर्माे के गुरू संतकृपाल सिंह महाराज, रमेशलाल महाराज, शहरकाजी अब्दुल अजीत कादरी, क्रिश्चियन समाज के संजय भोसले एवं सिख समाज के गुरू सरदार बजजीत सिंह एवं ढोली बुआ महाराज बालकृष्ण महाराज को शॉल एवं श्रीफल देकर प्रशांत मेहता, विवेक शेजवलकर, विजय फालके,अशोक शर्मा,अभय चौधरी,कमल मखीजानी, वेदप्रकाश शर्मा,मोहन सिंह राठौर,सरदार जयंत अवाड ने सम्मानित किया गया ।
25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 1000 बिस्तरों के अस्पताल पर मरीजों को सुरेश पहलवान के द्वारा भोजन वितरण किया गया। पार्षद नवीन यामिनी परांडे द्वारा महाराज बाडे़ पर भोजन प्रसादी वितरण हुआ एवं सुरेन्द्र परमार (चच्चू) द्वारा मुरार स्थित 07 न0 चैराहे पर फल वितरण किया । दिनेश शर्मा द्वारा दीनदयाल नगर स्थित अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । एमआईटीएस सम-विश्वविद्यालय में कै. माधवराव सिंधिया को पुष्पांजली एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पुरूषोत्तम भार्गव द्वारा चन्द्रवदनी नाका स्थित माधव अंधाश्रम में सुबह का नाश्ता एवं दोपहर का भोजन वितरित किया गया। पार्षद अनिल सांखला जी द्वारा 20 एयर कूलर 1000 विस्तर अस्पताल में तथा 02 वाटर कूलर गजरा राजा विद्यालय को प्रदान किए गए। पार्षद मोहित जाट द्वारा माधव पुस्तकालय को एक वाटर कूलर प्रदान किया गया। अमर कुटे द्वारा सुपर स्पेशलटी हाॅस्पीटल में निशुल्क भोजन वितरित किया गया । शिल्पा हिमांशू खत्री द्वारा स्वर्ग सदन आश्रम, गुड़ी गुड़ा का नाका लश्कर में मेडिकल कैंप एवं मुफ्त दवा वितरण का आयेाजन हुआ वही सपना पाल द्वारा jAH हॉस्पिटल में मरीजों को भोजन वितरण किया गया तथा सत्येंद्र शर्मा द्वारा कुष्ठ आश्रम में लोगों को भोजन वितरण किया गया पूर्व पार्षद गुड्डू वारसी,श्रीमती रूचिका श्रीवास्तव, प्रियंका गर्ग, डाॅ. नरेश देव, मुक्तेश जैन द्वारा गायों की सेवा हेतु चारा खिलाया, सपना पाल,संगीता पाल ने जयारोग्य हॉस्पिटल में भोजन वितरण किया।
इस अवसर पर रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक,विवेक शेजवलकर, प्रशांत मेहता, अशोक शर्मा, मोहन सिंह राठौर,मुन्नालाल गोयल, गिर्राज दंडोतिया ,प्रशांत गंगवाल अभय चौधरी, कमल मखीजानी,विजय फालके, सुरेन्द्र शर्मा सरपंच,राकेश मावई, एम डी पाराशर,प्रदीप पाराशर,केशव पांडे, वैजयंती वर्मा,वेद प्रकाश शर्मा,मनोज पाल,हरि पाल,सुधीर गुप्ता,जवाहर प्रजापति,राम सुंदर रामू, सुरेंद्र परमार चच्चू, गुड्डू वारसी,राम नारायण मिश्रा, उमा शंकर सोनी, डॉ नरेश देव,मुक्तेश जैन, मनोज पाल सिंह, पुरुषोत्तम भार्गव, उदयवीर सिंह,हरजीत शिंदे, प्रवीण अग्रवाल,नवीन परांडे, प्रियंका गर्ग,कमलेश कौरव,ऊषा चौहान, रमा पाल,वंदना भूपेंद्र प्रेमी,कौशलेन्द्र राजावत, लवी खंडेलवाल,अमर कुटे,अनिल सांखला,आशीष प्रताप सिंह राठौर, मोहित जाटव, ब्रजेश शर्मा,जितेंद्र मुद्गल,सत्येंद्र शर्मा,सर्वेश मिश्रा,अर्जुन जाटव,जितेंद्र गुर्जर,सतीश साहू,तृप्ति भटनागर,आलोक आहूजा,राकेश माहोर,शिवाजी राव थोराट,दिनेश जैन, बसंत खेमरिया,रवि आनन्द गौड़,विशाल जैन,दिलीप शर्मा,मनोज शर्मा,गौरव भोंसले,केशव मांझी,रामाधार चौबे, दिनेश शर्मा,शीतल अग्रवाल,सपना पाल,संगीता पाल,इरफान पठान,संतोष दास,जयदेव गुप्ता, हिमांशु खत्री,अयूब खान, शाहिद खान