गंगाजल युक्त जलाशय में घर-घर जाकर श्री गणेश मूर्ती विसर्जन संपन्न कराया


*कलेक्टर रूचिका सिंह चौहान, नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने पूजा अर्चना कर जलाशयों को रवाना किया।* 
 ग्वालियर। अनन्त चौदस के अवसर पर श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगाजल युक्त जलाशयों में किया गया। कलेक्टर रूचिका सिंह चौहान एवं नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने जीवाजी क्लब से सभी वाहनों को पूजा अर्चना के साथ श्री गणेश मूर्ती विसर्जन कर रवाना किया। यह वाहन शहर के प्रमुख चौराहों पर एवं कटोराताल पर खडे होकर छोटी-छोटी श्री गणेश जी की मूर्तियां एकत्रित कर रहे हैं और गंगाजल युक्त पानी की टंकियों में उनका विसर्जन कर रहे र्हैं। वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान ग्वालियर ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम ग्वालियर के सहयोग से आयोजन को संपन्न कराया। गत 15 वर्षो से भी अधिक समय से वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान ग्वालियर इस प्रकल्प को करता चला आ रहा है, जिसमें जिला प्रशासन और नगर निगम ग्वालियर सहयोगी बनता है। 
 इस अवसर पर नगर निगम के अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार वरिष्ठ नगारिक सेवा संस्थान के संस्थापक भूपेन्द्र जैन, कैट जिला महामंत्री रामकुमार गोयल, कार्यक्रम प्रभारी जोसफ अलकजेण्डर, रमेश पटेल, रघुनाथ सिंह तोमर एवं सेकडों की संख्या में कार्यकर्ता एवं बॉलेन्टियर उपस्थित थे।
     उल्लेखनीय है कि हजारों की संख्या में प्रतिमाओं को एकत्रित कर सागर ताल में बने कृतिम जलाशय में पूर्णतया विसजित किया गया।

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->