विधायक डॉ. सिकरवार ने 7.65 लाख के कार्यों का किया भूमिपूजन

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज वार्ड क्रमांक 28 के आनंद नगर बजरिया में 7 लाख 65 हजार 686 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने किया। भूमिपूजन कार्यक्रम विधायक डॉ. सतीश सिकरवार एवं क्षेत्रीय पार्षद व एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। इस अवसर पर विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि ग्वालियर पूर्व विधानसभा के हर वार्ड में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं देना हमारी पहली प्राथमिकता है। कार्यक्रम में पंचम सिंह भदोरिया, राजवीर सिसोदिया, ऋषभ भदोरिया, दयाशंकर खटीक, भारत खटीक, प्रभुदयाल खटीक, सुनील रमपुरिया, मुकेश सैनी, अशोक भटनागर, गजेन्द्र पाल, मोनू बाथम, रवि सिसोदिया, रानीबाई धाकड़, सुनीता जाटव, मुन्नीबाई बाथम, वाहिद खान, ओमप्रकाश किरार, प्रदीप धाकड़, सुरेंद्र खटीक, वीरपाल जादौन, बंटी भोज, मनोज जाटव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->