ग्वालियर - झाँसी सेक्शन में मानक कवच की सफल कमीशनिंग

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में रेल यात्रियों की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए ग्वालियर- झाँसी  सेक्शन में 97.1 किलोमीटर की दूरी पर ‘मानक कवच’ प्रणाली की सफल कमीशनिंग आज दिनांक 21 सितंबर  2026 को की गई। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार, उत्तर मध्य रेलवे के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में परियोजना इकाई, झाँसी के द्वारा हासिल की गई।
इस परियोजना के अंतर्गत झांसी से ग्वालियर तक कुल 97.1 किमी  रेलखंड में 1596 RFID टैग लगाए गए हैं। ये RFID टैग ट्रेन की स्थिति एवं पहचान से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में कवच प्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। ‘मानक कवच’ एक स्वदेशी Automatic Train Protection (ATP) प्रणाली है, जिसका उद्देश्य मानवीय त्रुटियों की स्थिति में ट्रेन परिचालन की सुरक्षा को बढ़ाना है। यह प्रणाली लोको पायलट को आवश्यक सुरक्षा सहायता प्रदान करते हुए विभिन्न परिस्थितियों में ट्रेन की गति को नियंत्रित करने में सक्षम है।

मानक कवच के प्रमुख सुरक्षा लाभों में शामिल हैं:
सामने से होने वाली टक्कर (Head-on Collision) से सुरक्षा
पीछे से होने वाली टक्कर (Rear-end Collision) से सुरक्षा
रोल-अवे (Rollaway) से सुरक्षा
स्टैंडस्टिल (Standstill) सुरक्षा

ग्वालियर - झाँसी सेक्शन में ग्वालियर और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन छोड़कर मानक कवच की कमीशनिंग से इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर ट्रेन परिचालन की सुरक्षा और विश्वसनीयता में और वृद्धि होगी। ग्वालियर - झाँसी  सेक्शन में मानक कवच की यह कमीशनिंग झांसी मंडल में मानक कवच प्रणाली की दूसरी  कमीशनिंग है। यह उपलब्धि उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आधुनिक स्वदेशी सुरक्षा तकनीक को अपनाने और रेल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने में सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग, परियोजना इकाई झांसी तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम के समन्वित प्रयासों से निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप मानक कवच प्रणाली को सफलतापूर्वक कमीशन किया गया। इस परियोजना को अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन नंदीश शुक्ला,  वरिष्ठ मंडल प्रबंधक परिचाल प्रबंधक श्री अतुल यादव , वरिष्ठ मंडल अभियंता (Co ) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार अभियंता (Co) कु रश्मि गौतम, डिप्टी चीफ सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (प्रोजेक्ट ) राजकुमार एवं समस्त डिवीज़न  की टीम के सक्रिय सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->