ग्वालियर। ग्वालियर में वैश्य महासम्मेलन द्वारा 6 सितंबर को ग्वालियर संभाग का संभागीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। इस संभागीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री व वैश्य महासम्मेलन के संरक्षक उमाशंकर गुप्ता होंगे। यह अधिवेशन चेंबर आफ कामर्स के सभागार में 11 बजे से शुरू होगा।
उक्त जानकारी वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री अनिल जैन ने दी। उन्होंने बताया कि संभागीय अधिवेशन में संगठन के विस्तार सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिसमें जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। वैश्य महासम्मेलन के जगदीश मित्तल, अजय गोयल, विवेक गुप्ता, अनूप अग्रवाल, विनय अग्रवाल, कपिल जैन, जे एस गुप्ता, कमल गोयल, सुनील अग्रवाल सन्नी, राजेश जैन, बंटी, ज्योति बंसल, ममता जैन, ज्योति अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, योगेश गोयल, आदि ने सभी सदस्यों व पदाधिकारियों से उपस्थिति का आग्रह किया है।