लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन इंटरनेशनल ने 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया

लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन इंटरनेशनल ने 5 सितंबर शिक्षक दिवस  पर  सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों का दुपट्टा, प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया। समाज निर्माण में शिक्षकों के अमूल्य योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई।

साथ ही क्लब द्वारा संचालित "फूड फॉर हंगर" एवं "अन्नपूर्णा सेवा परियोजना" के अंतर्गत जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों को फूड पैकेट वितरित किए गए। अन्नपूर्णा सेवा परियोजना क्लब द्वारा पूरे वर्ष संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष लायन नीतू अग्रवाल सेक्रेटरी लता उपाध्याय कोषाध्यक्ष स्वाति संयोजिकाएं लायन मीना अग्रवाल एवं लायन अनुपमा अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर क्लब के अनेक सदस्यों ने उपस्थित होकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा सेवा एवं सम्मान के इस कार्य को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन इंटरनेशनल समाज सेवा, शिक्षा एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए सेवा के अपने उद्देश्य को सार्थक कर रहा है।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->