लायंस क्लब ग्वालियर कॉस्मिक ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान
लायंस क्लब ग्वालियर कॉस्मिक द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर साइंस कॉलेज, नाका चंद्रवदनी में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइंस कॉलेज के प्राचार्य, महाविद्यालय एवं जीवाजी विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्राचार्य एवं प्राध्यापकों को सम्मान स्वरूप पुष्प एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित करते हुए समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन की सही दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में लायंस क्लब ग्वालियर कॉस्मिक के अध्यक्ष लायन राजीव अग्रवाल, सचिव लायन अभिषेक गोयल, कोषाध्यक्ष लायन वीरेंद्र नेखरा, पूर्व अध्यक्ष MJF लायन आशीष सिंघल, संस्था के मेंटोर लायन संदीप अग्रवाल, आईपीपी लायन नीलेश गर्ग तथा वी पी लायन विकल भार्गव सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक भूविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष लायन डॉ सुयश कुमार ने कहा कि एक सच्चा शिक्षक ही छात्र, समाज, राष्ट्र एवं युग निर्माता होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
अंत में लायंस क्लब ग्वालियर कॉस्मिक की ओर से सभी सम्मानित शिक्षकों का आभार क्लब के सचिव लायन अभिषेक गोयल द्वारा व्यक्त करते हुए कहा गया कि “गुरु का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और समाज के भविष्य का सम्मान है।”