4 हजार शिक्षकों का सम्मान रविवार को, मुख्य अतिथि जीतू पटवारी होंगेः विधायक डा. सिकरवार

ग्वालियर। शिक्षा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास द्वारा 6 सितंबर रविवार को जीवाजी यूनिवर्सिटी कैम्पस स्थित अटल सभागार में आयोजित किया गया है। समारोह की तैयारियों का अंतिम रूप देने के लिये विधायक डा. सतीश सिकरवार की अध्यक्षता में एक बैठक ललितपुर काॅलोनी स्थित कार्यालय पर रखी गई है।  
बैठक में न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि सम्मान समारोह में लगभग 4 हजार शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सम्मान किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक कोटा उत्तर विधानसभा प्रहलाद गुंजल करेंगे। समारोह में महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार, विधायक ग्वालियर ग्रामीण साहब सिंह गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष ग्वालियर कांग्रेस देवेन्द्र शर्मा एवं पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार उपस्थित रहेंगे। डॉ. सिकरवार ने बताया कि समारोह में शामिल होने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माता हैं। उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। शिक्षक का सम्मान करना हम सभी का परम कर्तव्य है।  

posted by Admin
25

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->