वैश्य महासम्मेलन के पारिवारिक स्नेह मिलन में मातृशक्ति की बड़ी भागीदारी, उमड़ी परिवारो की भीड़

 
दशहरा पर होगा वैश्य महासम्मेलन का शस्त्र पूजन कार्यक्रम

ग्वालियर। वैश्य महासम्मेलन (म.प्र.) जिला ग्वालियर द्वारा एन-11 रिसोर्ट में आयोजित पारिवारिक स्नेह मिलन सामाजिक आत्मीयता, पारिवारिक सहभागिता और मनोरंजन का यादगार आयोजन बन गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, चैंबर ऑफ कॉमर्स, अग्रवाल महासभा, बेस्ट फाउंडेशन सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा वैश्य समाज के परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन की विशेषता यह रही कि महिलाओं की उपस्थिति भी पुरुषों के लगभग समान रही।
ग्वालियर पूर्व के विधायक श्री सतीश सिंह सिकरवार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। श्री सिकरवार ने कहा कि आज लोगों के पास संसाधन बहुत हैं, लेकिन परिवार और समाज के लिए समय लगातार कम होता जा रहा है। ऐसे समय में लोगों को परिवार सहित एक मंच पर लाने वाले आयोजन सामाजिक आत्मीयता को मजबूत करते हैं। उन्होंने वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल एवं पूरी टीम को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्नेह मिलन में महिलाओं एवं परिवारों के लिए स्विमिंग पूल गतिविधियां, तंबोला तथा अनेक मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मनीष श्रीवास्तव के म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को संगीतमय बनाया। सामूहिक छायाचित्र भी आयोजन का विशेष आकर्षण रहा, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने खड़े होकर मातृशक्ति को सम्मानपूर्वक अग्रिम स्थान पर बैठाया।
वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल ने कहा कि महासम्मेलन समाज के लोगों को केवल संगठनात्मक स्तर पर नहीं, बल्कि परिवार से परिवार को जोड़ने और नई पीढ़ी में सामाजिक जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रहा है। अनिल जैन ने बताया कि आगामी 6 सितंबर को चैंबर ऑफ कॉमर्स में संभागीय सम्मेलन, दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन तथा महिला इकाई द्वारा करवा चौथ, गरबा एवं अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम के संयोजन में जिलाध्यक्ष श्री अजय गोयल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्री गोयल ने कहा कि पारिवारिक स्नेह मिलन का उद्देश्य समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों को एक साथ ऐसा वातावरण उपलब्ध कराना था, जहां सभी औपचारिकताओं से अलग होकर एक-दूसरे से मिल सकें और पारिवारिक संबंधों को और मजबूत कर सकें। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता को पूरी जिला टीम और समाज के परिवारों के सहयोग का परिणाम बताया।
युवा इकाई के जिलाध्यक्ष श्री विवेक गुप्ता के नेतृत्व में युवा टीम ने कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। श्री गुप्ता ने कहा कि समाज की युवा पीढ़ी को संगठन और परिवारों के साथ जोड़ना आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं को वरिष्ठजनों के अनुभव का लाभ मिलने के साथ उनमें सामाजिक दायित्व और आपसी जुड़ाव की भावना भी मजबूत होती है।
युवा इकाई के प्रभारी श्री कपिल जैन ने कहा कि वैश्य महासम्मेलन के कार्यक्रमों में युवाओं की बढ़ती सहभागिता उत्साहजनक है। युवा इकाई का प्रयास रहेगा कि आगामी सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों में अधिक से अधिक युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ा जाए और संगठन की गतिविधियों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाए।
आयोजन को सफल बनाने में महामंत्री श्री अनिल जैन, संभागीय अध्यक्ष श्री जगदीश मित्तल, जिलाध्यक्ष श्री अजय गोयल, उनकी टीम के श्री कमल गोयल, श्री मुकेश सांघी, श्री आशीष जैन, श्री धीरज अग्रवाल, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती ज्योति बंसल एवं उनकी टीम, युवा जिलाध्यक्ष श्री विवेक गुप्ता, प्रभारी श्री कपिल जैन, श्री वरुण, श्रीमती ज्योति बंसल सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
बड़ी संख्या में परिवारों की सहभागिता के साथ संपन्न इस आयोजन ने वैश्य महासम्मेलन के समाज में पारिवारिक आत्मीयता, संगठन और सद्भाव बढ़ाने के उद्देश्य को सार्थक रूप दिया।

posted by Admin
76

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->