वैश्य महासम्मेलन ने भाजपा राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी का ग्वालियर आगमन पर किया स्वागत
वैश्य महासम्मेलन (मध्य प्रदेश) ग्वालियर द्वारा आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया उप संयोजक आशीष ऊषा अग्रवाल का ग्वालियर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया ।
स्वागत कार्यक्रम में वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल , प्रदेश महामंत्री अनिल जैन , ग्वालियर के मुख्य इकाई के जिला अध्यक्ष अजय गोयल , जिला युवा इकाई अध्यक्ष विवेक गुप्ता , वैश्य सागर अग्रवाल , वैश्य सुरेंद्र अग्रवाल सहित सैकड़ो वैश्य सदस्य उपस्थित रहे